बहराइच: दो पक्षों में मारपीट, 15 घायल, 13 नामजद समेत 33 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जरवल/बहराइच। जरवल रोड के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में 13 अक्टूबर को जमीनी विवाद में हुए मारपीट में पुलिस ने रविवार को 13 नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। मालूम हो कि मारपीट में 15 लोग घायल हुए थे। इनमे 11 लोगों …
जरवल/बहराइच। जरवल रोड के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में 13 अक्टूबर को जमीनी विवाद में हुए मारपीट में पुलिस ने रविवार को 13 नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। मालूम हो कि मारपीट में 15 लोग घायल हुए थे। इनमे 11 लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद धौखलपुरवा में जमीन के विवाद में करवा चौथ के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में चतुर्भुज वर्मा, दिलीप कुमार, राधेश्याम, जगदेव, सत्रोहन, रामप्रताप, पिंकी देवी, शिवपाल यादव, शिवशंकर, मिथिलेश यादव, रेखा, संतोष समेत 15 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची जरवलरोड पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य मुस्तफाबाद में भर्ती कराया, जहां इलाज के उपरांत 11 लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। पुलिस ने चतुर्गुण वर्मा पुत्र शिव कुमार की तहरीर पर राज नारायण यादव, प्रदीप यादव ,हंस राम, करुणेश वर्मा उर्फ गुड्डू, गिरीश कुमार वर्मा, अमरेश कुमार वर्मा रामसूरत यादव सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट,बल्बा, गाली गलौज, जानमाल की धमकी, छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं प्रदीप कुमार पुत्र हंसराम की तहरीर पर चतुर्गुण वर्मा ,दिलीप कुमार, राधेश्याम ,जगदेव, सत्रोहन, रामप्रताप के खिलाफ मारपीट बल्बा,छेड़छाड़ गाली गलौज और जानलेवा हमला की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया मारपीट की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग अलग मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच की जा रही है,जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़े:-बहराइच: हजारों की संख्या में तहसील पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, लगाया यह आरोप
