Congress President Election: खड़गे बनाम थरूर मुकाबले में मतदान संपन्न, पड़े 90 फीसदी वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मतदान की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई है। करीब 90% मतदान हुआ है। अब 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। बता दें पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने दिया जाए, PM Modi से ममता …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मतदान की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई है। करीब 90% मतदान हुआ है। अब 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। बता दें पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं।

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने दिया जाए, PM Modi से ममता का अनुरोध

सोमवार को 9300 डेलिगेट्स इस मतदान में शामिल हुए। देशभर में 36 मतदान केंद्र बनाए गए थे और 67 बूथ थे, इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में थे। एक बूथ पर 200 वोट डाले गए। अब सभी की निगाहें 19 अक्टूबर को होने वारी मतगणना पर टिकी हुई है।

24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान पेटी में कैद थरूर-खड़गे की किस्मत, सोनिया बोलीं- लंबे समय से था इंतजार

संबंधित समाचार