हमीरपुर: सौर पुंज योजना में लगी दो वार्डों में की सोलर लाइट खराब, गलियों में पसरा अंधेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत वर्ष 2016-17 में शहर के मेरापुर भिलावां वार्डों में लगाई गईं अधिकांश सोलर बारिश के चलते दो माह से खराब हैं। इनमें कहीं बैटरी गायब हैं तो कुछ तकनीकी खराबी से बंद हैं। ऐसे में गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। मेरापुर …

हमीरपुर, अमृत विचार। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत वर्ष 2016-17 में शहर के मेरापुर भिलावां वार्डों में लगाई गईं अधिकांश सोलर बारिश के चलते दो माह से खराब हैं। इनमें कहीं बैटरी गायब हैं तो कुछ तकनीकी खराबी से बंद हैं। ऐसे में गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। मेरापुर में गली कूचों को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटों पर एलईडी लगाई गई हैं।

बीते वर्षो में शासन ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के अंतर्गत वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका की ओर से मेरापुर भिलावां में दो दर्जन आर्म्स सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाईं गईं। मेरापुर वार्ड निवासी रामपाल, कल्लू, सुरेश, सुरेंद्र, राम सिंह, अमर सिंह, शैलेंद्र, महेंद्र, दिरपाल वर्मा, मुकेश, निर्भय ने बताया कि सौर ऊर्जा से मेरापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर की छत में प्लांट लगाया गया था।

इसी से मेरापुर के साथ भिलावां वार्ड को रोशन करने के लिए गलियों में 67 पोलों में लाइटें लगाने के साथ नगर पालिका को हैंडओवर की गई थी। बिजली न रहने पर रात के समय आवागमन में सहूलियत होती थी। मगर बारिश के बाद गलियों में अंधेरा छाया है। कई बार नगर पालिका जाकर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

यह भी पढ़े:-हमीरपुर में दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार