बैठक : क्षत्रिय संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ब्लॉक इकाई की वार्षिक बैठक महराजी इंटर अघियारी में आयोजित की गई। बैठक के दौरान लगभग 24 लोगों ने संगठन में आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की। विशिष्ट अतिथि चौहान क्षत्रिय वंश के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने ऐलान किया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद …

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ब्लॉक इकाई की वार्षिक बैठक महराजी इंटर अघियारी में आयोजित की गई। बैठक के दौरान लगभग 24 लोगों ने संगठन में आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की। विशिष्ट अतिथि चौहान क्षत्रिय वंश के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने ऐलान किया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के साथ उनका संगठन सदैव सहयोग करेगा।

इसी क्रम में राघवेन्द्र सिंह रन्नू ने भी आजीवन सदस्यता देने के बाद उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें संगठित रूप से निरंतर अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहना है।अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व संचालन महामंत्री सूर्यभान सिंह ने किया।

बैठक में जय प्रकाश सिंह प्रधान जोरियम, शिव मूरत सिंह गोयडी, जगदीश सिंह डफलपुर, शिवकरन सिंह ईटगाव व समर बहादुर सिंह अघियारी को सम्मानित भी किया गया। जिला संगठन मंत्री शिवमोहन सिंह मुन्ना, कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश सिंह छोटू, अमानीगंज ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद सिंह सहित मिल्कीपुर ब्लाक के अन्य कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: क्षत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटी महासभा

संबंधित समाचार