धनशोधन मामले में ऑस्ट्रेलिया के कैसीनो संचालक पर लगा छह करोड़ 20 लाख डालर का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। आस्ट्रेलिया की एक कैसीनो कंपनी ‘स्टार एंटरटेनमेंट ग्रुप’ पर सिडनी कसीनो में धनशोधन मामलों को रोकने में नाकाम रहने के लिए छह करोड़ 20 लाख डालर का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी बीबीसी ने सोमवार को दी। बीबीसी ने कहा कि कसीनो चलाने के लिए इस समूह का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया …

सिडनी। आस्ट्रेलिया की एक कैसीनो कंपनी ‘स्टार एंटरटेनमेंट ग्रुप’ पर सिडनी कसीनो में धनशोधन मामलों को रोकने में नाकाम रहने के लिए छह करोड़ 20 लाख डालर का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी बीबीसी ने सोमवार को दी। बीबीसी ने कहा कि कसीनो चलाने के लिए इस समूह का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

इस वर्ष की शुरुआत में न्यू साउथ वेल्स में एक गहन जांच के बाद इस पर भारी जुर्माने की घोषणा की गई है। सोमवार को लगाया गया जुर्माना अधिकतम है, लेकिन नियामक ने हजारों लोगों की नौकरियां बचाने के लिए स्टार के लाइसेंस को पूरी तरह से निलंबित नहीं किया है। निलंबन की शर्तों के अनुसार, कैसीनो अब नियामक द्वारा नियुक्त प्रबंधक के अंतर्गत काम करेगा। एनएसडब्ल्यू इंडिपेंडेंट कैसीनो कमीशन के प्रमुख फिलिप क्रॉफर्ड ने कहा कि स्टार कंपनी शुक्रवार से खुद कैसीनो चलाने में सक्षम नहीं होगी जब तक कि वह अपना लाइसेंस वापस प्राप्त नहीं कर लेती है।

ऑस्ट्रेलिया में कैसीनो संचालकों की व्यापक आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट आने के बाद वहां पर जुआ संचालन में सुधार लाने का बहुत दबाव है। इस वर्ष की शुरुआत में एक सार्वजनिक जांच में पाय गया था कि स्टार ने धनशोधन और संगठित अपराध को अपने सिडनी कैसीनो में करने की अनुमति दी थी, शासन के लिए लापरवाह दृष्टिकोण अपनाया गया और कभी-कभी अपने ट्रैक को कवर करने के लिए सुनियोजित कदम भी उठाए गए। मीडिया ने हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न कैसीनो में कदाचार की खबरों को प्रसारित किया है, जिसमें देश के सबसे बड़े गेमिंग और मनोरंजन समूह – क्राउन रिसॉर्ट्स भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- फ़िलीपीन्स में सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, सात सैनिकों की मौत, सात अन्य घायल

संबंधित समाचार