लखनऊ में खड़गे की जीत का दावा, प्रमोद तिवारी ने कहा भाजपा में दम हो तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव करायें
लखनऊ। राजधानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव के दौरान वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। लखनऊ में वोटिंग के दौरान पार्टी से जुड़े एक से बढ़कर दिग्गज नेताओं ने वोटिंग की है। अब 19 अक्टूबर को आने वाले परिणाम पर सभी की निगाहे टिकी हुई है। हालांकि लखनऊ …
लखनऊ। राजधानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव के दौरान वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। लखनऊ में वोटिंग के दौरान पार्टी से जुड़े एक से बढ़कर दिग्गज नेताओं ने वोटिंग की है। अब 19 अक्टूबर को आने वाले परिणाम पर सभी की निगाहे टिकी हुई है। हालांकि लखनऊ में वोटिंग के दौरान अधिकांश कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत का दावा किया जा रहा है। वहीं वोटिंग करने आये कांग्रेसी ने नेताओं ने कहा अभी हमें परिणाम का इंतजार करना चाहिए। बता दें कि सोमवार को लखनऊ सहित सभी कार्यालयों में मतदान में 9000 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

भाजपा में दम हो तो कांग्रेस की तरह कराये राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग
वोटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि 95 प्रतिशत वोट मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें दम हो तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इस तरह से मतदान कराकर दिखाएं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है। उन्होंने कहा आज बीजेपी ने जिस तरह से मंहगाई की आग में देश को झोंक दिया है, उससे आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा दावा करते हुए कहा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।

पार्टी ने लोकतंत्र के लिए किया सम्मान
कांग्रेस विधान मंडल अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी वोट करने के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कभी अध्यक्ष के चुनाव नहीं हुआ और ना ही कभी भविष्य में होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र का सम्मान किया है और उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश ही स्थिति में सुधार करेगी। उन्होंने ये भी दावा किया लोकसभा चुनाव में जनता इस बार भाजपा को सबक सिखायेगी।
