हल्द्वानी: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज से पांच दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य भ्रमण पर हैं। यह जानकारी देते हुए एडीसी गवर्नर विशाल आनंद ने बताया कि राज्यपाल कोश्यारी 18 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह तीन से पांच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य भ्रमण पर हैं। यह जानकारी देते हुए एडीसी गवर्नर विशाल आनंद ने बताया कि राज्यपाल कोश्यारी 18 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह तीन से पांच बजे तक जीबी पंत यूनिवर्सिटी में आयोजित कृषि कुंभ अखिल भारतीय किसान मेला और व्यापार प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

19 अक्टूबर की सुबह 11:40 बजे सर्किट हाउस,काठगोदाम पहुंचेंगे।  20 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे राजभवन नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक कुमाऊं विवि के प्रोफेसर्स के साथ वार्ता करेंगे। वह  21 अक्टूबर को राजभवन नैनीताल से जनपद अल्मोड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म