शाहजहांपुर: मंदिर का हैंडपंप ठीक न करने की समस्या सुन वित्त मंत्री हुए खफा
शाहजहांपुर, अमृत विचार। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को शहर स्थित राजभवन में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान ब्लाक ददरौल के खेरेवाला मंदिर के हैंडपंप का न ठीक किए जाने की समस्या सुन वे हतप्रभ रह गए। बोले, पेयजल की समस्याओं को तो अधिकारियों को तत्परता से ठीक करना चाहिए। पश्चात उन्होंने सीडीओ से …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को शहर स्थित राजभवन में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान ब्लाक ददरौल के खेरेवाला मंदिर के हैंडपंप का न ठीक किए जाने की समस्या सुन वे हतप्रभ रह गए। बोले, पेयजल की समस्याओं को तो अधिकारियों को तत्परता से ठीक करना चाहिए। पश्चात उन्होंने सीडीओ से वार्ता कर मंदिर का हैंडपंप तत्काल ठीक कराने को कहा। साथ ही खराब अन्य हैंडपंपों को ठीक कराने और पेयजल व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जालसाजों ने महिला से नकदी और जेवर ठगे, पुलिस ने गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
वित्त मंत्री दोपहर करीब एक बजे राजभवन पहुंचे, जहां पहले से ही मौजूद फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना। इस दौरान जमीन संबंधी, पुलिस विभाग से संबंधित और धान खरीद केंद्रों के मामलों की समस्याएं सुनते हुए मोबाइल पर निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। तभी ब्लाक ददरौल के गांव रोशननगर निवासी बाबू ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें खेरेवाले मंदिर का हैंडपंप ठीक कराने का अनुरोध किया गया था।
मंत्री ने प्रार्थना पत्र पढ़ते ही पूछा कि पहले भी शिकायत की है। यह सुनकर कि वह कई बार अधिकारियों से और समाधान दिवस में भी गुहार कर चुका है, लेकिन खेरेवाले मंदिर का हैंडपंप ठीक नहीं किया गया। यह सुनकर मंत्री खफा हो गए और सीडीओ का नंबर अपने मोबाइल से डायल किया। एक बार तो सीडीओ का फोन नहीं उठा। फिर सीडीओ की कॉल आ गई, जिस पर वित्त मंत्री ने उनसे पेयजल की समस्याओं पर त्वरित ध्यान देना की अपेक्षा की। साथ ही खेरेवाले मंदिर का हैंडपंप तत्परता से ठीक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव और समाजसेवी दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
