संभल: गंधक-पोटाश की पुड़िया में धमाके से झुलसा ग्रामीण
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव जैरोई हयातनगर निवासी ग्रामीण गंधक-पोटाश के धमाके से झुलस गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, यहां चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव जैरोई हयातनगर में बंदरों का आतंक है। बंदरों के कारण गांव के …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव जैरोई हयातनगर निवासी ग्रामीण गंधक-पोटाश के धमाके से झुलस गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, यहां चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना बहजोई क्षेत्र के गांव जैरोई हयातनगर में बंदरों का आतंक है। बंदरों के कारण गांव के धनीराम पुत्र सहदेव गेहूं नहीं सूखा पा रहा था। धनीराम ने बंदरों को भगाने के लिए सोमवार सुबह घर में गंधक और पोटाश की पुड़िया चूल्हे के पास सूखने के लिए रख दी।
इसी बीच चूल्हे के पास बैठे उसके डेढ़ वर्षीय बेटे आयुष ने पुड़िया को उठाकर चूल्हे में डाल दिया। धनीराम ने बेटे को ऐसा करते देख लिया और धमाका होने की आशंका से पुड़िया चूल्हे से निकाल बाहर फेंकने का प्रयास किया लेकिन धमाका हो गया। जिससे धनीराम झुलस गया।
ये भी पढ़ें:- मेरठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज पर पढ़ाई में लापरवाही का आरोप
