बाराबंकी : धान के खेत में निकला 15 फीट लंबा अजगर
अमृत विचार बाराबंकी। थाना सतरिख अंतर्गत एक गांव में धान काटने गए ग्रामीणों के अजगर देखने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर साथ लेकर चली गई। थाना सतरिख के भिखारी पुरवा मजरे समरपुर सरैया निवासी सुरेश चंद वर्मा के खेत में आज …
अमृत विचार बाराबंकी। थाना सतरिख अंतर्गत एक गांव में धान काटने गए ग्रामीणों के अजगर देखने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर साथ लेकर चली गई।
थाना सतरिख के भिखारी पुरवा मजरे समरपुर सरैया निवासी सुरेश चंद वर्मा के खेत में आज सुबह ग्रामीण धान काटने गए थे। यहां तकरीबन 15 फीट लंबा अजगर देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर तो पकड़ कर अपने साथ ले कर चली गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें:- रायबरेली: स्कूल बस में घुसा विशाल अजगर, मचा हड़कंप
