शाहजहांपुर: थाना परिसर में बने मंदिर में हुआ हवन-पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बंडा थाने में हवन पूजन के साथ भगवान शिव सहित अन्य देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान नवनिर्मित मंदिर में पंडित श्री निवास शास्त्री के द्वारा हवन पूजन कराया गया। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पुलिस …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बंडा थाने में हवन पूजन के साथ भगवान शिव सहित अन्य देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान नवनिर्मित मंदिर में पंडित श्री निवास शास्त्री के द्वारा हवन पूजन कराया गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पुलिस पिकेट के पास बड़ा हादसा, बेकाबू कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर 

मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले थाने के दरोगा सर्वेश शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने बैठकर मंत्र आदि से हवन में आहुति दीं। इसके साथ ही मंदिर में विधि विधान से भगवान भोलेनाथ, गणेश जी, हनुमान, राधा कृष्ण, नंदी की प्रतिमाओं को स्नानादि कराया गया। हवन के दौरान थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने हवन में आहुति देकर पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में जाकर मत्था भी टेका। जिसके बाद सभी प्रतिमाओं को सुनासीर नाथ धाम ले जाया गया और बाद में उनकी प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। बाद में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ सहित मंदिर निर्माण में विशेष सहयोग देने वाले निर्वतमान थाना प्रभारी मनोज कुमार, मोहन मित्तल, ब्रजकिशोर मिश्रा, राजनारायण अग्निहोत्री, प्रवीण मिश्रा, सुनील अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मंदिर का हैंडपंप ठीक न करने की समस्या सुन वित्त मंत्री हुए खफा

संबंधित समाचार