भाजपा ने गुजरात में कोई काम न करने के कारण पूरी सरकार बदल दी: गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गुजरात में अपनी पूरी सरकार बदलनी पड़ी थी क्योंकि उसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया था। वह गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ये भी पढ़ें- कोरोना की नई लहर! …

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गुजरात में अपनी पूरी सरकार बदलनी पड़ी थी क्योंकि उसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया था। वह गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- कोरोना की नई लहर! नए वैरिएंट ने भारत में दी दस्तक, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। गहलोत ने कहा, गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के दौरान कितने लोगों की मौत हुई? उन्होंने मुख्यमंत्री तथा सभी मंत्रियों समेत पूरी सरकार में फेरबदल कर दिया। क्या वे सब बेकार थे? इसका मतलब है कि भाजपा सरकार ने राज्य में कोई काम नहीं किया।

ये भी पढ़ें- वित्त वर्ष 2024-25 तक 35,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात का लक्ष्य: राजनाथ सिंह

 


संबंधित समाचार