मेरठ में बड़ा हादसा: हस्तिनापुर में भीमकुंड घाट पर गंगा में डूबी नाव, छह लापत, रेसक्यू जारी
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर इलाके के भीमकुंड गंगा घाट के पास मंगलवार की सुबह एक नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। इस नाव में 16 लोग सवार थे, जिसमें 11 लोग तो जैसे तैसे तैरकर किनारे तक आ गए लेकिन छह लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन ने तेजी के …
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर इलाके के भीमकुंड गंगा घाट के पास मंगलवार की सुबह एक नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। इस नाव में 16 लोग सवार थे, जिसमें 11 लोग तो जैसे तैसे तैरकर किनारे तक आ गए लेकिन छह लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन ने तेजी के साथ यहां पर राहत कार्य शुरू करा दिया है। हादसा होते हुए घाट पर चीख पुकार मच गई। लोग अपनों की चिंता करते नजर आए। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

इस नाव हादसे में अभी पांच लोग लापता हैं। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा घटनास्थल पहुंच गए हैं। डीएम ने एनडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सरधना में पहले से रिजर्व चल रही पीएसी की एक टुकड़ी को भी मौके पर बुलाया गया है।
घटनास्थल पर डूबने वाले लोगों के स्वजन पहुंच गए हैं। गंगा तट पर चीख-चीत्कार का माहौल है। हस्तिनापुर के अलावा मवाना, फलावदा, बहसूमा थानों की पुलिस को भी मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। जो लोग नाव डूबने के बाद तैरकर किनारे आ थे, अभी बदहवासी की हालत में हैं।
घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और NDRF, sdrf की टीम को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े:-अंधेरी विधानसभा उपचुनाव: संजय राउत ने कहा- भाजपा अपने उम्मीदवार की हार को भांपकर हट गई पीछे
