उन्नाव: नशे में धुत्त शिक्षक का गाली देते VIDEO VIRAL, बीएसए ने किया निलंबित
उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में एक शिक्षक से जुड़ा मामला सामने आया है। पढ़ने वाले छात्रों का आरोप है कि शिक्षक रोजाना क्लास में दारू पीकर आते हैं और नशे में धुत होकर पढ़ाने के साथ ही गाली गलौज करते हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए छात्रों के परिजन विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक ने …
उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में एक शिक्षक से जुड़ा मामला सामने आया है। पढ़ने वाले छात्रों का आरोप है कि शिक्षक रोजाना क्लास में दारू पीकर आते हैं और नशे में धुत होकर पढ़ाने के साथ ही गाली गलौज करते हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए छात्रों के परिजन विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक ने उन्हें भी गालियां दी और मारपीट कर लूट करने की धमकी दी।
परिजनों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वही पूरे मामले में बीएसए संजय तिवारी ने कार्यवाही करते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। थाना अजगैन के अतरसा गांव के रहने वाले अजय ने थाना प्रभारी अजगैन को शिकायती पत्र देकर शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। दिए गए पत्र में उसने बताया कि उसके भांजे आदित्य ने अपने गुरु जी के स्कूल में शराब पीकर के आने की शिकायत उससे की थी।
जिस पर वह गांव के कुछ ग्रामीणों के साथ स्कूल गया था। पूछताछ करने के दौरान वीडियो भी बना रहे थे। जिसके चलते शिक्षक परिजनों से गाली गलौज से बात करने लगा। इतना ही नहीं बात जब आगे बढ़ी तो स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों ने नशेबाज शिक्षक को शांत रहने की बात भी कही लेकिन मामला बढ़ता चला गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों ने थानाध्यक्ष अजगैज को प्रार्थना पत्र देकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। वही बीएसए संजय तिवारी ने बताया है कि मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित करके जांच के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: शासन ने सीओ नानपारा को किया निलंबित, मऊ में तैनाती के दौरान किया था यह काम
