मुरादाबाद : घुड़सवारी प्रतियोगिता में पुलिस अकादमी के आर आई घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस की राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के चौथे व अंतिम दिन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के आरआईएमपी प्रेम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अकादमी की सीओ पूनम मिश्रा के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे पीटीसी के हॉर्स राइडिंग ग्राउंड में घोड़ों की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस की राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के चौथे व अंतिम दिन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के आरआईएमपी प्रेम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अकादमी की सीओ पूनम मिश्रा के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे पीटीसी के हॉर्स राइडिंग ग्राउंड में घोड़ों की जंपिंग प्रतियोगिता हो रही थी। आर आई प्रेम बाबू ब्लैक ब्यूटी घोड़ी पर सवार थे। घोड़ी के साथ वह करीब एक मीटर से भी ऊंची बल्ली को फांदने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक घोड़ी के पांव बल्ली में फंस गए। घोड़ी के लड़खड़ाने से राइडर प्रेम बाबू अनियंत्रित होकर गिर पड़े। करीब 55 वर्षीय प्रेम बाबू को गंभीर चोटें आई।

एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक प्रेम बाबू के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। उपचार जारी है। फिलहाल लड़ाई की हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : घर में घुसकर 10 वर्षीय बालिका को मारी गोली, हालत गंभीर

संबंधित समाचार