रामपुर : एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ दुकानों पर की छापामारी कार्रवाई, सरसों के तेल के नमूने लिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार (रामपुर), अमृत विचार। उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड़ को अभियान चलाया। इस दौरान शिवा किराना स्टोर पर छापामारी कार्रवाई करते हुए सरसों के तेल के नमूने लिए। कारवाई की भनक जैसे ही अन्य दुकानदारों को लगी उनमें हड़कंप मच गया। वह अपनी दुकानें …

स्वार (रामपुर), अमृत विचार। उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड़ को अभियान चलाया। इस दौरान शिवा किराना स्टोर पर छापामारी कार्रवाई करते हुए सरसों के तेल के नमूने लिए। कारवाई की भनक जैसे ही अन्य दुकानदारों को लगी उनमें हड़कंप मच गया। वह अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए।

दीपावली-भैया दूज आदि त्योहार नजदीक आ चुके है। योगी सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को छापामार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सचिन राजपूत ने खाद्य पदार्थ की टीम के साथ नगर के मेन मार्केट में छापामार कार्रवाई की इस दौरान मेन मार्केट शिवा किराना स्टोर पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सरसों के तेल के नमूने लिए। मौके पर दुकानदारों की भारी भीड़ लग गई। कारवाई की भनक जैसे ही अन्य दुकानदारों को लगी उनमें भी हड़कंप मच गया। वहअपनी दुकानों के शटर गिराकर गायब हो गए।

सूचना पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए,लेकिन कोई भी विरोध नहीं जता सके। उप जिलाधिकारी सचिन राजपूत ने बताया कि किसी भी कीमत पर मिलावट खोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिलावट खोरी की धरपकड़ को लगातार अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय नंद सिंह, रामप्रताप शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, नीरज कुमार आदि खाद्य विभाग की टीम मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर: हार जीत को लेकर दंगल में चले लाठी-डंडे, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार