अयोध्या: कमिश्नर ने महापौर के साथ राम मन्दिर पथ निर्माण कार्य का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा छठे दीपोत्सव की तैयारी पर पैनी नजर रखे हैं। मंगलवार की सुबह वह अयोध्या पहुंच गए। यहां प्रमुख जगहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त रिनवा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पथ का निर्माण कार्य भी देखा। मालूम हो कि इस बार दीपोत्सव श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी बहुत …

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा छठे दीपोत्सव की तैयारी पर पैनी नजर रखे हैं। मंगलवार की सुबह वह अयोध्या पहुंच गए। यहां प्रमुख जगहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त रिनवा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पथ का निर्माण कार्य भी देखा। मालूम हो कि इस बार दीपोत्सव श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी बहुत भव्य तरीके से मनाया जाना है।

इस दौरान उनके साथ अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। इसके बाद स्थानीय पार्षदों को लेकर जन्मभूमि के सभी मार्गों का निरीक्षण किया। कमिश्नर नवदीव रिनवा को जहां-जहां भी खामियां मिली, उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाकों की दशा और दिशा बदलने के आवश्यक सुझाव भी दिए। महापौर ऋषिकेष उपाध्याय ने कहा कि जनता को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: महापौर ने 10 हजार बंदरों को पकड़ने की इजाजत मांगी, जानें वजह

संबंधित समाचार