असेस्टमेंट पॉयलट : 20 अक्टूबर को होगा परिषदीय विद्यालयों में निपुण असेस्टमेंट टेस्ट
अमृत विचार, अयोध्या। परिषदीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यलयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत बच्चों का निपुण असेस्टमेंट टेस्ट 20 अक्टूबर को होगा। यह टेस्ट जनपद के सभी 1800 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लिया जायेगा। इसके लिए नगर क्षेत्र सहित सभी 11 विकास खण्डों में दो दर्जन अधिकारियों की ड्यूटी लगायी …
अमृत विचार, अयोध्या। परिषदीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यलयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत बच्चों का निपुण असेस्टमेंट टेस्ट 20 अक्टूबर को होगा। यह टेस्ट जनपद के सभी 1800 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लिया जायेगा। इसके लिए नगर क्षेत्र सहित सभी 11 विकास खण्डों में दो दर्जन अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि सभी परिषदीय व केजीबीवी में अध्ययनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से निपुण लक्ष्य, लर्निग आउटम पर आधारित त्रैमासिक आकलन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इस असेस्टमेंट पॉयलट के आधार पर जनपद अयोध्या में 20 अक्टूबर को निपुण असेस्टमेंट टेस्ट होगा जिसकी समय सारिणी जारी की गयी है।
उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से कक्षा 1 व 2 की निपुण लक्ष्य, अपराह्न 12.30 से 2 बजे तक कक्षा 4 व 5 के बच्चों की लर्निंग आउटकम और समय कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का लर्निंग आउटकम टेस्ट लिया जायेगा। इसके लिए एक ब्लॉक में दो-दो जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
यह भी पढ़ें :- अयोध्या: परिषदीय व कस्तूरबा स्कूलों में बोर्ड पर लगेगी शिक्षकों की फोटो
