बरेली: महंत पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चिलम पीने को किया था मना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। थाना कुलड़िया में बीती रात मंदिर के महंत पर सरिया व लाठी डंडों से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो महंत ने आरोपियों से चिलम पीने को मना किया था, जिस पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। …

बरेली,अमृत विचार। थाना कुलड़िया में बीती रात मंदिर के महंत पर सरिया व लाठी डंडों से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो महंत ने आरोपियों से चिलम पीने को मना किया था, जिस पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: सियार के हमले से घायल किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

16 जनवरी की रात महेशपुरा थाना क्योलडिया में मंदिर के महंत शिशुपाल गिरी के पास जयपाल उर्फ पलुआ निवासी  ग्राम देशनगर थाना हाफिजगंज अपने दो अज्ञात साथियो के साथ आया और पुजारी शिशुपाल से चिलम पिलाने के लिए कहा तो पुजारी द्वारा चिलम पिलाने से मना करने पर पुजारी के साथ गाली गलौज करते हुए उन पर सरिया व लाठी डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जयपाल उर्फ पलुआ पुत्र लालाराम गंगवार को थाना कुलड़िया पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम का इंतजाम फेल, जिले में पैर पसार रहा डेंगू

संबंधित समाचार