अयोध्या : पीएम के आने का अभी कोई प्रोग्राम नहीं आया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन की सोशल मीडिया पर खबरें आने के बाद से यहां तैयारियों में और भी ज्यादा तेजी आ गई है। हालांकि स्थानीय अफसर और जनप्रतिनिधि कुछ भी साफ बोलने से इन्कार कर रहे हैं। छठवें दीपोत्सव को भव्य रूप से मनाने व पुराने रिकार्ड तोड़ने …

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन की सोशल मीडिया पर खबरें आने के बाद से यहां तैयारियों में और भी ज्यादा तेजी आ गई है। हालांकि स्थानीय अफसर और जनप्रतिनिधि कुछ भी साफ बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

छठवें दीपोत्सव को भव्य रूप से मनाने व पुराने रिकार्ड तोड़ने के लिए प्रदेश की योगी सरकार लगातार अयोध्या पर नजरें जमाए हुए है। 23 अक्टूबर को राम की पैड़ी पर होने वाले आयोजन को लेकर मंगलवार को राजधानी से अधिकारियों की फौज पहुंच गई।

दिन भर मीटिंगों का दौर चला। बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि इस बार लाइट एंड साउंड का 12 शो होना है। व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कोई भी कार्यक्रम नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:-दीपोत्सव : मंदिरों समेत 44 धार्मिक स्थलों पर जलेंगे 3.6 लाख दीप

संबंधित समाचार