बरेली: 27 साल बाद दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने से इस बार गोवर्धन पूजा नहीं होगी। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी पं. बृजेश गौड़ के मुताबिक इससे पहले करीब 27 वर्ष पूर्व 1995 में ऐसी स्थिति बनी थी। इस बार खंडग्रास सूर्यग्रहण के दौरान गोवर्धन पूजा नहीं की जाएगी। इस कारण कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी …

बरेली, अमृत विचार। दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने से इस बार गोवर्धन पूजा नहीं होगी। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी पं. बृजेश गौड़ के मुताबिक इससे पहले करीब 27 वर्ष पूर्व 1995 में ऐसी स्थिति बनी थी। इस बार खंडग्रास सूर्यग्रहण के दौरान गोवर्धन पूजा नहीं की जाएगी। इस कारण कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी युक्त प्रदोष व्यापिनी अमावस्या पर गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: सियार के हमले से घायल किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

इस दिन दोपहर 3.35 बजे के बाद द्वितीया तिथि रहेगी। इसलिए गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 6.36 से 8.02 बजे के बीच 1 घंटा 28 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त है। शाम को 3.43 से 5.11 बजे के बीच का समय भी मीन लग्न में है। इसका स्वामी गुरु है और गुरु स्वराशि मीन पर ही स्थित है। पूजा के लिए यह मुहूर्त भी शुभकारी है। अन्नकूट व भाई दूज का पर्व 26 को मनाया जाएगा। इससे पूर्व 1995 में दिवाली पर सूर्यग्रहण था। इसका असर कुछ हिस्सों में पड़ा था और गोवर्धन पूजा बाधित हुई थी। ज्योतिषाचार्य पं. रमाकांत दीक्षित ने बताया कि सूर्यग्रहण काल ईश्वर की आराधना और मंत्रों की सिद्धि के लिए लाभकारी समय होता है। इस अवधि में पूजा अर्चना करना फलदायी होता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जांची कांटे की लंबाई, नवंबर के पहले सप्ताह शुरू हो सकती पेराई

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा