नानकमत्ता डैम में डूबने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकमत्ता डैम के पास पशु चराने गए युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशनपुर गांव निवासी कृपाल सिंह (54) नानक सागर डैम में पशु चराने गया था। देर शाम तक जब कृपाल सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। …

नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकमत्ता डैम के पास पशु चराने गए युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशनपुर गांव निवासी कृपाल सिंह (54) नानक सागर डैम में पशु चराने गया था।

देर शाम तक जब कृपाल सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनो और गांव वाले फिर डैम की ओर खोजबीन की तो कृपाल सिंह का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया ।

उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। संभावना जताई जा रही है कि कृपाल सिंह डैम की ओर गया होगा तभी पत्थरों पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।

संबंधित समाचार