बरेली: केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नेशनल फार्मेसी वीक शुरू, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नेशनल फार्मेसी वीक का आयोजन किया गया। जिसकी थीम फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अहेल्थियर वर्ल्ड है।नेशनल फार्मेसी वीक के प्रथम दिन की शुरूआत योग से की गई। जिसमें फार्मेसी के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयक जगमोहन गंगवार ने किया। पोस्टर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नेशनल फार्मेसी वीक का आयोजन किया गया। जिसकी थीम फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अहेल्थियर वर्ल्ड है।नेशनल फार्मेसी वीक के प्रथम दिन की शुरूआत योग से की गई। जिसमें फार्मेसी के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयक जगमोहन गंगवार ने किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन हुआ। जिसकी थीम इनसाइट ऑफ हर्बल ड्रग्स रही। इस थीम पर आधारित छात्र-छात्राओं ने लॉन्ग, धनिया, अश्वगंधा आदि पर पोस्टर प्रस्तुत किये। हर्बेरियम फाइल में विभिन्न ड्रग्स और उनके उपयोग को प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: कर्मचारी नगर में तीन अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, सील
पोस्टर एवं हर्बेरियम फाइल की समन्वयक सह अध्यापिका वर्षा सैनी रहीं। प्रधानाचार्य डा पंकज मिश्रा ने फार्मेसी के बढ़ते स्कोप में फार्मासिस्ट की उपयोगिता के बारे में बताया। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को फार्मेसी वीक की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सह अध्यापिका लक्ष्मी देवी गंगवार, सह अध्यापिका सुगंधा सिंह, जीवन चंद्र पांडेय, सृष्टि कटियार, धनुष्मिता, प्रिया लोहिया, अनिल कुमार सिंह व सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: चौबारी रामगंगा मेला संचालन के लिए तैयारी शुरू, डीएम ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
