कानपुर: CSA यूनिवर्सिटी में बकरी निगल कर पचा रहा था अजगर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी में 15 फीट लंबे अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रग है कि अजगर बकरी को निगल कर आराम फरमा रहा था। लोगों ने देखा तो तुरंत वन विभाग की टीम को सूचित किया। जिसके बाद पहुंची टीम कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर ले …

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी में 15 फीट लंबे अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रग है कि अजगर बकरी को निगल कर आराम फरमा रहा था। लोगों ने देखा तो तुरंत वन विभाग की टीम को सूचित किया। जिसके बाद पहुंची टीम कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर ले गयी। अजगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CSA के डेयरी विभाग के पीछे अजगर देखा गया। जिसके बाद आस-पास कैम्पस में रहने वाले लोगों की उसपर नजर पड़ी। वह धीरे-धीरे विभाग के अंदर की ओर बढ़ रहा था। जिसपर विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश ने फौरन वन विभाग के आरएफओ लल्लू सिंह और चिड़ियाघर के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. अनुराग सिंह को अजगर के होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत में पकड़ पाया और चिड़ियाघर ले जाकर छोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अजगर ने किसी बकरी को निवाला बनाया गया। सीएसए कुलपति डा. डीआर सिंह ने बताया कि उन्हें संस्थान में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू करके ले गयी गया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: स्कूल बस में घुसा विशाल अजगर, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार