गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तेजी से करें काम, सड़क निरीक्षण के दौरान बोले लोक निर्माण मंत्री
लखनऊ। सड़कों के निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जगह-जगह हुए गड्ढों से जनता को परेशानी हो रही है, इसलिए गुणवत्ता के साथ सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लानी होगी। यह निर्देश यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को इंजीनियरों को दिए हैं। मंत्री ने लखनऊ के कई मुख्य …
लखनऊ। सड़कों के निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जगह-जगह हुए गड्ढों से जनता को परेशानी हो रही है, इसलिए गुणवत्ता के साथ सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लानी होगी। यह निर्देश यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को इंजीनियरों को दिए हैं। मंत्री ने लखनऊ के कई मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया है।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान वह महाराणा प्रताप मार्ग- बोटेनिकल गार्डेन और नेशनल पीजी कॉलेज वाली रोड का निरीक्षण करने पहुंचे थेय़ इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों पर भी नाराजगी जताई है। बता दे लखनऊ में स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों का निर्माण कार्य और डिवाइडर का निर्माण कार्य हो रहा है. समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा ना होने के चलते आए दिन आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सड़कों के निर्माण कार्य का रियलिटी चेक किया है।
हर दिन देनी होगी प्रगति की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा हम इससे अधिक शिकायतों को सुनने की स्थिति में नहीं है, इसमें सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और हर दिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
दो दर्जन से अधिक सड़कों स्थिति अधिक खराब
राजधानी के अलग-अलग दो दर्जन मार्ग ऐसे हैं जहां की स्थिति इस समय बहुत खराब है, जिसके चलते कई बार मुख्यमंत्री के पोर्टल आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
खराब सड़कों के चलते लग रहा भीषण जाम
लखनऊ में ख़राब सड़कों के चलते भीषण जाम कभी लोगों को सामना करना पड़ रहा है, इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस विभाग की ओर से भी मुद्दे को उठाया जा चुका है. जाम के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर एंबुलेंस भी फस जाती हैं।
यह भी पढ़ें:-81वीं ‘इंडियन रोड कांग्रेस’ लखनऊ में 08 से 11 अक्टूबर को होगी: जितिन प्रसाद
