बरेली: कुतुबखाना तिराहे से लेकर कोहाड़ापीर चौराहे तक हटाया अतिक्रमण, मचा हड़कंप
बरेली, अमृत विचार। आगामी पर्व को ध्यान में रखते हुए आज नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान कुतुबखाना तिराहे से शुरू किया गया। अचानक नगर निगम की टीम के आने से वहां हड़कंप मच गया। अतिक्रमण करने वाले सड़क से अपना सामान समेटने लगे। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। यह …
बरेली, अमृत विचार। आगामी पर्व को ध्यान में रखते हुए आज नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान कुतुबखाना तिराहे से शुरू किया गया। अचानक नगर निगम की टीम के आने से वहां हड़कंप मच गया। अतिक्रमण करने वाले सड़क से अपना सामान समेटने लगे। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: अब ब्लॉक मझगवां के गैनी गांव मे मिले डेंगू के दर्जन भर मरीज, मचा हड़कंप
टीम ने सबसे पहले कुतुबखाना तिहारे से अतिक्रमण हटाया और टीम आर्य समाज की गली में गई। उसके बाद टीम ने कोहाड़ापीर पेट्राल पंप से अभियान की शुरू की। कोहाड़ापीर में लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड को हटाया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह, अतिक्रमण टीम के जयपाल पटेल, प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।
यह भी पढ़ें- बरेली: LED टीवी पाकर गदगद हुई बुजुर्ग महिला, पुलिस को कहा थैंक यू
