फास्ट चार्जिंग स्टेशन को लेकर स्टेटिक, महिंद्रा के बीच करार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क कम्पनी स्टेटिक ने प्रमुख एसयूवी विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को ई-मोबिलिटी साझेदार बनाया है। कंपनियों ने बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि यह साझेदारी ईवी चालकों को देश भर में चार्जिंग पॉइंट का एक मजबूत, सुलभ, सस्ता और विश्वसनीय मोबिलिटी नेटवर्क प्रदान करेगी। …

नई दिल्ली। देश की इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क कम्पनी स्टेटिक ने प्रमुख एसयूवी विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को ई-मोबिलिटी साझेदार बनाया है। कंपनियों ने बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि यह साझेदारी ईवी चालकों को देश भर में चार्जिंग पॉइंट का एक मजबूत, सुलभ, सस्ता और विश्वसनीय मोबिलिटी नेटवर्क प्रदान करेगी। स्टेटिक के सीईओ और सह-संस्थापक अक्षित बंसल ने कहा, हम महिंद्रा के साथ साझेदारी करने से प्रसन्न है क्योंकि हम देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग समाधानों को लेकर काम कर रहे हैं। इसी दिशा में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 400 को पेश करने की योजना हो रही है।

ये भी पढ़ें- प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री में बढ़ोतरी, 66 फीसदी के साथ तिमाही आंकड़ा 3,511 करोड़ रुपए

यह साझेदारी ईवी परितंत्र के विकास को और आगे बढ़ाने के हमारे अभियान को मजबूत करेगा। महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नकरा ने कहा, स्टेटिक के साथ हमारी साझेदारी सभी ग्राहकों के लिए सबसे सहज तरीके से मजबूत ईवी अवसंरचना समाधान प्रदान करने में मदद करेगी। चूँकि पूरे भारत में हमारा डीलरशिप नेटवर्क बहुत बड़ा है इसलिए इस लक्ष्य में हासिल करने में तेजी आएगी।

ये भी पढे़ं- नेस्ले ने ग्राहकों को सीधे सामान बेचने का मंच ‘माईनेस्ले’ किया शुरू

संबंधित समाचार