बरेली: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.03 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। जालसाज ने खुद को सेना का अफसर बताकर युवक को जाल में फंसा लिया। उसने पांच लाख रुपये लेकर नौकरी लगाने का वादा किया और 2.03 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। …
बरेली, अमृत विचार। जालसाज ने खुद को सेना का अफसर बताकर युवक को जाल में फंसा लिया। उसने पांच लाख रुपये लेकर नौकरी लगाने का वादा किया और 2.03 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजीपुरा के दीदार पट्टी निवासी राजपाल ने बताया कि वह 10 माह पूर्व सेना की भर्ती की जानकारी लेने शहर आए थे। यहां बड़ा डाकघर के पास उनकी मुलाकात अनवार सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी।
ये भी पढ़ें- बरेली: दिवाली को लेकर गुलजार हुए बाजार, जमकर हो रही खील-खिलौनों की खरीदारी
अनवार सिंह ने बताया कि वह सेना में अफसर हैं। वह 5 लाख रुपये खर्च करने पर उसे सेना में भर्ती करा देंगे। राजपाल ने भरोसा कर उन्हें तीन-चार बार में 2.03 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद अनवार सिंह ने बताया कि तीन माह बाद उन्हें ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो राजपाल ने उन्हें फोन कर रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने अपना और पत्नी का मोबाइल नंबर बंद कर लिया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से इसकी शिकायत की। इसके बाद कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
ये भी पढ़ें- बरेली: इस दिवाली पर मिट्टी के दीयों से रौशन होंगे घर, जमकर हो रही खरीदारी
