Kanpur News: अशोक नगर में नगर निगम की जमीन पर शटर लगा कर कब्जा, हुई शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। आउटर क्षेत्र के साथ सिटी की सरकारी जमीनों पर भी भूमाफियाओं की नजर है। अशोक नगर 80 फीट रोड पर नगर निगम की सम्पत्ति पर रातों-रात कब्जा हो गया। शटर और ताला लगाकर आराजक तत्व फरार हो गए। खास बात यह है कि हाल में ही यहां नई पुलिस चौकी का निर्माण …

कानपुर, अमृत विचार। आउटर क्षेत्र के साथ सिटी की सरकारी जमीनों पर भी भूमाफियाओं की नजर है। अशोक नगर 80 फीट रोड पर नगर निगम की सम्पत्ति पर रातों-रात कब्जा हो गया। शटर और ताला लगाकर आराजक तत्व फरार हो गए। खास बात यह है कि हाल में ही यहां नई पुलिस चौकी का निर्माण हुआ है। सुबह लोगों को पता चला तो क्षेत्रीय पार्षद ने नगर आयुक्त हो इसकी लिखित शिकायत दी है। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई है।

अशोक नगर 80 फीट रोड पर नगर निगम का कूड़ाघर था। क्षेत्रीय लोगों के विरोध पर यहां जनता के सहयोग से अशोक नगर चौकी का निर्माण कराया गया है। क्योंकि चौकी के लिए जगह बड़ी थी इसलिए महापौर प्रमिला पांडेय के मौखिक आदेश पर यहां एक कमरा बनाकर खुला छोड़ दिया गया।

नगर निगम इस जगह को चूना, कूड़ा गाड़ी और सफाई का सामान रखने में प्रयोग कर रहा है। क्षेत्रीय पार्षद नमिता मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को देर रात खाली पड़े कमरे में आज्ञात लोगों के द्वारा शटर लगा दिया गया और बाहर से ताला जड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी ने इस संपत्ति को किसी को भी एलॉट नहीं किया है। बताया कि शटर के अंदर तीन कूड़ा गाड़ी बंद हैं। यह भूमाफियाओं का काम है। पार्षद नमिता ने बताया कि नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी सूचना दी है।

ये भी पढ़ें-उन्नाव: मिलावटखोरों की खैर नहीं! विभागीय टीम ने पकड़ा 6 कुंतल मिलावटी खोया

संबंधित समाचार