सीएम का आगमन : घर तक जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों से गिड़गिड़ाते रहे स्कूली बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी के आगमन पर बुधवार को पूरे दिन रामनगरी जाम से जूझती रही। मुख्यमंत्री के आने से दो घंटे पहले ही नयाघाट से लेकर टेढ़ीबाजार चौराहा तक सड़क सुरक्षा दस्ते के सुपुर्द रही। उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, मोहबरा, रेलवे स्टेशन की ओर से आने …

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी के आगमन पर बुधवार को पूरे दिन रामनगरी जाम से जूझती रही। मुख्यमंत्री के आने से दो घंटे पहले ही नयाघाट से लेकर टेढ़ीबाजार चौराहा तक सड़क सुरक्षा दस्ते के सुपुर्द रही।

उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, मोहबरा, रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले लोग जहां के तहां जाम में फंसे रहे। अयोध्या धाम के गली कूचों में रहने वालों को घरों तक पहुंचने के लिए या तो सड़क पर इंतजार करना पड़ा या फिर दूसरे रास्ते तलाशने पडे।

यहां तक कि दोपहर को डेढ़ बजे के बाद जब स्कूलों में छुट्टी हुई तो छात्र-छात्राओं के वाहन भी जाम में फंसे रहे। बच्चों को अपने वाहनों से घर पहुंचाने जा रहे अभिभावकों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

साइकिलों से घर जा रहे बच्चों को गली में घर तक जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों से गिड़गिड़ाते और विनीत करते हुए देखा गया, लेकिन हाईकमान से सुरक्षा को लेकर मिली हिदायत के चलते सुरक्षाकर्मी भी लाचार नजर आये।

यह भी पढ़ें:- दीपोत्सव की तैयारियां : अयोध्या में दिनभर बजते रहे हूटर, दौड़ते रहे अधिकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता