कांग्रेस जब तक नेहरु के विचारों की ओर नहीं लौटती, उसका कोई भविष्य नहीं: माकपा नेता विस्वम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सांसद विनय विस्वम ने बुधवार को कहा कि जब तक कांग्रेस अपने नेता और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों को फिर से नहीं अपनाती, उसका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार ने अपने अभियान के …

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सांसद विनय विस्वम ने बुधवार को कहा कि जब तक कांग्रेस अपने नेता और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों को फिर से नहीं अपनाती, उसका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार ने अपने अभियान के दौरान नीतियों की बात नहीं की।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर दी खड़गे को बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर मैदान में थे और खरगे को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया गया है। बिस्वम ने ट्वीट किया, ‘‘विजयी खरगे, पराजित थरूर। दोनों ही नीति के बारे में बोलने को उत्सुक नहीं दिखे। वे चुनाव में उत्सवी माहौल का आनंद उठा रहे थे। कई साल पहले पट्टाभी-सुभाष बोस के मुकाबले को याद कीजिए।

यह नीतियों पर हुई बहस पर आधारित था। जब तक कांग्रेस नेहरू के विचारों पर फिर से नहीं लौटती, उसका कोई भविष्य नहीं है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 1939 में हुए चुनाव में महात्मा गांधी के उम्मीदवार पट्टाभी सीतारमैया को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- अरमाने गिरधर नियुक्त किए गए रक्षा मंत्रालय के नए सचिव, 31 अक्टूबर के बाद ग्रहण करेंगे पदभार

संबंधित समाचार