बरेली: बसों की मरम्मत के काम में आई तेजी, रूट पर उतरेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर रोडवेज अधिकारी रीजन की सभी बसों को रूट पर उतारने की तैयारी में है। जिसे लेकर वर्कशाप में खड़ी खराब बसों की मरम्मत कराई जा रही है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा। जिन रूटों पर यात्रियों की अधिक भीड़ हैं, उनकी सूची तैयार कर …

बरेली, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर रोडवेज अधिकारी रीजन की सभी बसों को रूट पर उतारने की तैयारी में है। जिसे लेकर वर्कशाप में खड़ी खराब बसों की मरम्मत कराई जा रही है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा। जिन रूटों पर यात्रियों की अधिक भीड़ हैं, उनकी सूची तैयार कर यात्रियों की मुश्किलें दूर की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: दिवाली में बढ़ सकते हैं अस्थमा के मरीज, व्यवस्थाएं हो रहीं चाक चौबंद

बरेली रीजन में कुल 669 बसें है। जिसमें से 200 बरेली डिपो, 195 रुहेलखंड डिपो, 105 पीलीभीत डिपो और बदायूं डिपो में 169 बसें हैं। इसमें से करीब 60 बसों में खराबी होने के चलते वर्कशाप में खड़ी हैं। इन बसों की मरम्मत कराने का काम भी अब तेजी से शुरू करा दिया गया है। यात्रियों को सफर में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। दिल्ली लखनऊ और हल्द्वानी के लिए हर घंटे यात्रियों को बस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद के साथ छोटे रूटों के लिए बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के हिसाब से किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की संख्या जिस रूट पर अधिक होने पर स्टेशन इंचार्ज द्वारा उसी रूट पर बस चलाई जाएंगी, जिससे बस अड्डे पर यात्रियों को अधिक समय के लिए बस की प्रतीक्षा न करनी पड़ी। वहीं चालक, परिचालकों को किमी चलाने के औसत से प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: देहात में आग की चपेट में आए मरीजों को जिला अस्पताल में ही मिलेगा इलाज

संबंधित समाचार