बरेली: तीन साल बाद बेटा लौटा तो दिवाली से पहले रोशन हुआ शांति का घर
बरेली, अमृत विचार। दिवाली से कुछ दिन पूर्व चनहेटी की शांति देवी का घर खुशियों से भर गया। 28 मई 2019 को कचहरी के पास से लापता हुआ बेटा विनोद बुधवार को घर लौट आया। कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी की रहने वाली शांति देवी कचहरी पर चाय बेचती हैं। उसने बताया कि तीन साल पहले बेटा …
बरेली, अमृत विचार। दिवाली से कुछ दिन पूर्व चनहेटी की शांति देवी का घर खुशियों से भर गया। 28 मई 2019 को कचहरी के पास से लापता हुआ बेटा विनोद बुधवार को घर लौट आया। कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी की रहने वाली शांति देवी कचहरी पर चाय बेचती हैं। उसने बताया कि तीन साल पहले बेटा विनोद अचानक गायब हो गया था। उसने थाना कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी और उसे खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला।
ये भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा
5 सितंबर 2022 को मुंबई के चेंबूर में सड़कों पर बदहवास हालत में विनोद पड़ा मिला था। जिसके बाद श्रद्धा रिहेबिलिटेशन फाउंडेशन की टीम ने उनको रेस्क्यू कर विनोद का इलाज किया। विनोद की मानसिक स्थिति सही नहीं था तब श्रद्धा रिहेबिलिटेशन फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी और मनोचिकित्सक डा. भरत वाटवानी के अंडर में विनोद का मानसिक इलाज हुआ। सोशल वर्कर मुकुल ने विनोद की काउंसिलिंग की। जब विनोद की मानसिक हालत ठीक हुई तो उसने खुद को बरेली का रहने वाला बताया। जिसके बाद टीम उसे लेकर उसके घर पर पहुंची। जिसके बाद उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें- बरेली: कार की डिलीवरी देने जा रहे चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, सांसद ने पकड़वाया
