न्यायालय के आदेश की पालना नहीं करने पर डीईओ कार्यालय कुर्क, जानें मामला
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक सहायक कर्मचारी के करीब 19 वर्ष पहले स्कूल जाते समय अचानक गायब हो जाने के मामले में न्यायालय के आदेश की पालना नही करने पर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कुर्क कर दिया गया। ये भी पढ़ें- BJP के संपर्क में हैं CM …
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक सहायक कर्मचारी के करीब 19 वर्ष पहले स्कूल जाते समय अचानक गायब हो जाने के मामले में न्यायालय के आदेश की पालना नही करने पर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कुर्क कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- BJP के संपर्क में हैं CM नीतीश, कर सकते हैं गठबंधन- प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बछामदी में सहायक कर्मचारी के पद पर तैनात मनीष गौतम नामक कर्मचारी के 19 अक्टूबर 2003 को स्कूल जाते समय लापता हो जाने के 7 साल बाद उसे मृत मानकर मनीष के परिजनों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ अनुकम्पा नियुक्ति और उनका फंड देने का एक परिवाद 2013 में कोर्ट में दायर किया था।
परिवाद पर कोर्ट ने मनीष के परिजनों के हक़ में फैसला सुनाते लापता मृत कर्मचारी के परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति और फंड देने के आदेश दिए लेकिन शिक्षा विभाग ने कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की जिसके बाद न्यायालय ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुर्क करने के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें- कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, महाराष्ट्र में मिले नए वैरिएंट के 18 मामले
