बरेली: त्योहारी सीजन में नगर निगम ने बकायादारों पर कसा शिकंजा, पुराने रोडवेज पर 20 से अधिक दुकानें सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। त्योहारी सीजन में नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए बड़े बकायादारों पर शिकंजा कस रहा है, लेकिन निगम का यह जोर छोटे व्यापारियों पर ज्यादा पड़ रहा है। बड़े बकायादार से वसूली के लिए निगम के अफसर नहीं पहुंचे हैं। वहीं बकाया वसूलने का दस्ता सुबह पुराना रोडवेज पर पहुंच गया और यहां …

बरेली, अमृत विचार। त्योहारी सीजन में नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए बड़े बकायादारों पर शिकंजा कस रहा है, लेकिन निगम का यह जोर छोटे व्यापारियों पर ज्यादा पड़ रहा है। बड़े बकायादार से वसूली के लिए निगम के अफसर नहीं पहुंचे हैं। वहीं बकाया वसूलने का दस्ता सुबह पुराना रोडवेज पर पहुंच गया और यहां इलेक्ट्रॉनिक की 20 दुकानों को सील कर दिया। दुकानों पर 10 लाख से ज्यादा का बकाया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा

दुकानदारों का कहना है कि वे मार्केट मालिक को किराया जमा करते आ रहे हैं, लेकिन अब दुकान मालिक अपनी पूरी प्रापर्टी का टैक्स दुकानदारों से वसूलना चाहता है। दुकानदारों ने इस कार्रवाई के विरोध में नगर आयुक्त से भी मुलाकात की, लेकिन बिना बिल जमा किए हुए सील नहीं खोली गई। मार्केट की कुछ दुकानें खोल भी ली हैं।

नावल्टी चौराहे से मुड़ने के बाद पुराना इंपीरियल टाॅकीज के सामने 20 दुकानों की मार्केट है। यहां बिजली और इलेक्ट्रानिक सामान बिकता है। यह प्रापर्टी उर्मिल सिंघल के नाम है। इस प्रापर्टी पर नगर निगम का 10 लाख 25 हजार 226 रुपया का बकाया है। निगम बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कस रहा है। लिहाजा कार्रवाई के तहत उसने मार्केट की सभी दुकानों को सील कर दिया। त्योहारी सीजन में दुकानें सील होने पर व्यापारी आक्रोशित हो गए उन्होंने नगर आयुक्त से मिलकर अपनी बात कही और कहा कि उन्होंने दुकान मालिक को दुकान का किराया दिया है।

पिछले साल तक उन्होंने नगर निगम में किराया भी जमा किया है उसकी रसीद भी उनके पास है। अब प्रापर्टी मालिक अपना बकाया टैक्स भी दुकानदारों के मत्थे मढ़ना चाह रहे हैं। उन्होंने प्रापर्टी मालिक के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया, लेकिन प्रापर्टी मालिक की ओर से गेट नहीं खोला गया तो शाम को प्रापर्टी मालिक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व्यापारी सड़क पर आ गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकान के अलावा घर का टैक्स भी बकाया है।

कुल मिलाकर 31 लाख बकाया होने पर यह कार्रवाई हुई है लेकिन इसका असर प्रापर्टी मालिक पर कम दुकानदारों पर ज्यादा पड़ा है। बीपी खंडेलवाल, मनीष मित्तल, जीतू छतवानी, मो. गयास, वसीम अंसारी, फिरोज, सलीम मजीद, आदि तमाम दुकानदारों ने बताया कि वर्ष 2021 तक उन्होंने आठ लाख रुपया जमा किया है। अब पूरी प्रापर्टी का बकाया भी दुकानदार ही भरें यह नहीं होने देंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: तीन साल बाद बेटा लौटा तो दिवाली से पहले रोशन हुआ शांति का घर

संबंधित समाचार