बरेली: दो बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि  एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल …

बरेली,अमृत विचार। तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि  एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: तेज रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

थाना कुलड़िया के गांव धनोरा माफी का रहने वाला 45 वर्षीय महेशपाल बुधवार की देर शाम कुलड़िया अड्डे से पप्पू  पुरान लाल के साथ बाइक से गांव को जा रहा था, तभी नहर किनारे सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पप्पू और महेश पाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें:-बरेली: ग्राम पंचायत में तैनात महिला मेटों ने अपनी इन मांगों लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार