बरेली: मीरगंज ब्लॉक में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग के फूले हाथ-पैर
बरेली,अमृत विचार। जिले में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नए मरीजों में डेंगू मलेरिया की पुष्टि हो रही है। बुधवार को कुछ लोगों की इससे जान भी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। फिलहाल शहर की तुलना में देहात क्षेत्र में मरीजों की …
बरेली,अमृत विचार। जिले में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नए मरीजों में डेंगू मलेरिया की पुष्टि हो रही है। बुधवार को कुछ लोगों की इससे जान भी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। फिलहाल शहर की तुलना में देहात क्षेत्र में मरीजों की संख्या अधिक है।
ये भी पढ़ें- बरेली: दो बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
दूसरी तरफ जिला अस्पताल में भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीज आ रहे हैं। जिले के मीरगंज ब्लाक में डेंगू के सबसे अधिक रोगी हैं। अभी तक यहां 42 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। लगभग 50 गांवों में डेंगू फैला हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 5137 मरीजों की डेंगू जांच की जा चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा पर प्रभावित मीरगंज ब्लॉक के हुरहुरी, पैगानगरी, तिलमास, कुतुबपुर, गुलड़िया आदि गांव डेंगू से अधिक प्रभावित हैं। नवाबगंज कस्बा के साथ टांडा गांव में भी डेंगू ग्रसित मरीज मिल चुके हैं।
कुल 126 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें शहर में 48 तो ग्रामीण क्षेत्र में 78 रोगी शामिल हैं। 12 ब्लॉकों में डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। इन ब्लॉकों के 50 गांव ऐसे हैं जहां डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इसके साथ ही मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा भी कम नहीं है। जनपद में अब तक मलेरिया की 172177 से अधिक जांच की जा चुकी है। जिसमें कुल 2241 मरीज मलेरिया ग्रसित मिले हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: तेज रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
