अयोध्या: प्रतिबंधित पीएफआई सदस्य से हुई पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एनआईए अदालत से प्रतिबंधित पीएफआई सदस्य का पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस तथा एजेसियां पूछताछ में जुट गई हैं। देर रात तक उससे नगर कोतवाली में पूंछतांछ की गई। पुलिस जनपद में प्रतिबंधित पीएफआई का नेटवर्क खंगालने तथा संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचने तथा तैयारियों से संबंधित साहित्य तथा अन्य सामग्री …

अयोध्या। एनआईए अदालत से प्रतिबंधित पीएफआई सदस्य का पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस तथा एजेसियां पूछताछ में जुट गई हैं। देर रात तक उससे नगर कोतवाली में पूंछतांछ की गई। पुलिस जनपद में प्रतिबंधित पीएफआई का नेटवर्क खंगालने तथा संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचने तथा तैयारियों से संबंधित साहित्य तथा अन्य सामग्री बरामद करने की कोशिश में जुट गई है।

प्रतिबंधित पीएफआई के प्रसार का जनपद में जिम्मा संभालने वाले नगर कोतवाली के पुरानी सब्जी मंडी निवासी मो. जैद को एनआईए और एटीएस के इनपुट पर ख्वासपुरा से संगठन का लोगों को साहित्य बांटते तथा प्रचार-प्रसार करते समय गिरफ्तार किया था और नगर कोतवाली में यूएपीए समेत गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत कराया था। गिरफ्तार आरोपी नवीन मंडी में भाइयों के साथ आढ़त का कार्य करता था।

विवेचना कर रहे सीओ सिटी ने विवेचना को आगे बढ़ाने तथा साक्ष्य संकलन के लिए एनआईए की अदालत से आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड माँगा था। अदालत ने सोमवार को चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर और मंगलवार को अपरान्ह 11 बजे विवेचक ने लख्ननऊ कारागार से पीएफआई सदस्य का रिमांड हासिल किया था और लेकर जनपद आई थी।

मंगलवार को डीजी समेत आला अधिकारियों के दौरे चलते पुलिस तथा एजेंसियों ने देर रात उससे पूंछतांछ की। कई राउंड पूंछतांछ के बाद पुलिस महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा कर रही है। प्रकरण के विवेचक क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित पीएफआई से जुड़े मो. जैद का पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के बाद पूंछतांछ की जा रही है। साक्ष्य संकलन और बरामदगी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: माफिया अतीक अहमद ने की CM की तारीफ, कहा- सीएम योगी बहादुर और ईमानदार हैं

संबंधित समाचार