हमीरपुर: पिता दो माह से जबरन कर रहा दुष्कर्म, बेटी ने लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के राठ नगर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है पिता दो माह तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। एक गांव निवासी …

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के राठ नगर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है पिता दो माह तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।

एक गांव निवासी किशोरी ने बताया दो माह से अपने भाई व पिता के साथ राठ नगर के एक मोहल्ले में किराए के कमरे में रहतीं थीं। आरोप लगाया कि दो माह पहले उनके पिता ने सूने घर में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद डरा धमकाकर वह लगातार दो माह से दुष्कर्म कर रहा है। बुधवार को किशोरी की भाभी उससे मिलने आईं। तब मौका पाकर किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

शाम को भाभी उसे लेकर कोतवाली पहुंचीं, जहां पीड़िता ने पिता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए राठ सीएचसी भेजा। जहां महिला डॉक्टर न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: युवक की हत्या मामले में इंस्पेक्टर समेत पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज, जानें क्या था मामला

संबंधित समाचार