बहराइच: एसओजी और पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का किया खुलासा, दो गिरफ्तार
बहराइच। लखनऊ के खैरीघाट थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार को बाइक चोरी गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने शातिर चोरों को आठ चोरी की बाइकों संग गिरफ्तार किया। बरामद बाइको को सीज कर दिया गया है। जबकि चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम …
बहराइच। लखनऊ के खैरीघाट थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार को बाइक चोरी गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने शातिर चोरों को आठ चोरी की बाइकों संग गिरफ्तार किया। बरामद बाइको को सीज कर दिया गया है। जबकि चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।
जिले में कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया। प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट निखिल कुमार श्रीवास्तव ने अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, उप निरीक्षक गोविंद कुमार यादव की टीम गठित की। जबकि एसओजी प्रभारी अनुज कुमार त्रिपाठी के साथ टीम ने इमामगंज नहर पुलिया के पास तड़के जांच शुरू की।
जांच के दौरान बाइक सवार लोगों से कागजात की मांग की गई। कागजात न मिलने पर सभी से कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर सभी ने बाइक चोरी की बात बताई। उनके बताए स्थान से चोरी की अन्य बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया। चोरों की पहचान हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गांधिला वंश पुरवा निवासी शहबान अली पुत्र यूनुस शेख और फजलू रहमान पुत्र तारिक बेग के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गैंग के अन्य सदस्यों की जांच
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि कुल आठ चोरी की बाइक सवार बरामद हुई है। जिसमें पांच बाइक मालिकों की जानकारी हो गई है। उन्होंने बताया गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-रामनगर: शिक्षका को थप्पड़ जड़ने व छात्रों पर हमला करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार
