मुरादाबाद : विधायक के भाई से अभद्रता पर व्यापारियों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के भाई एवं व्यापारी अमित गुप्ता के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता किए जाने पर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में चेकिंग का विरोध करते हुए उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने …

मुरादाबाद। भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के भाई एवं व्यापारी अमित गुप्ता के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता किए जाने पर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में चेकिंग का विरोध करते हुए उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने गुरुवार को बर्तन बाजार में बैठक की। इसमें पुलिस द्वारा वाहनों की जांच में व्यापारियों को परेशान करने पर नाराजगी जताई। बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता के भाई अमित गुप्ता को रोककर वाहन जांच के नाम पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हेलमेट चेकिंग के नाम पर पुलिस आमजन और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। त्योहार में इस तरह की जांच बंद होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों ने जन प्रतिनिधि के भाई व व्यापारी के साथ अभद्रता कर अपनी गलत व जनविरोधी, व्यापारी विरोधी छवि पेश की है। इसकी व्यापारी कड़ी निंदा करते हैं।

संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों से चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद कराने की मांग की, कहा कि नहीं तो व्यापारी खुला विरोध करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में नवीन रस्तोगी, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता,रवि अग्रवाल, संजय सहगल सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

चौकी इंचार्ज पर भारी पड़ा विधायक के भाई का गुस्सा
मुरादाबाद। बुधवार रात गुरूर व दायित्व की जंग में खाकी हार गई। विधायक के भाई को कानून का पाठ पढ़ाने की बजाय पुलिस महकमा बैकफुट पर आ गया। उस दरोगा को बलि का बकरा बना दिया गया, जिसने बाजार में चेकिंग के दौरान विधायक के छोटे भाई का वाहन रोक कर उनसे बैग चेक कराने को कहा। दरअसल दिवाली के मौके पर बाजार में भारी भीड़ है। अनहोनी की किसी भी आशंका के चलते बाजार में आने-जाने वाले संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। बुधवार रात एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार दलबल के साथ शहर भ्रमण पर निकले।

मातहतों को उच्चाधिकारियों ने आदेश दिया कि वह संदिग्धों की सघन जांच करें। इस बीच ही भाजपा से शहर विधायक रितेश गुप्ता के छोटे भाई अमित गुप्ता को पुलिस ने मंडी चौक के पास रोका। तब अमित गुप्ता स्कूटी पर सवार थे। वाहन रोके जाते ही अमित गुप्ता पुलिस पर भड़क गए। उन्होंने गलशहीद चौकी प्रभारी से कहा कि वह शहर विधायक रितेश गुप्ता के छोटे भाई हैं। फिर भी चौकी इंचार्ज हरिशंकर यादव ने उनका बैग चेक करने की कोशिश की। अमित गुप्ता का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर घर जाने से उन्हें रोका। अमित व पुलिस के बीच बहस से मौके पर व्यापारियों की भीड जमा हो गई। तब अमित गुप्ता ने अपने विधायक भाई को फोन लगाकर सारी बात बताई। मामला एसएसपी हेमंत कुटियाल तक पहुंचा। सीओ की जांज रिपोर्ट के आधार पर दारोगा हरिशंकर यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- Good News: इस तकनीक से अलजाइमर के शुरुआती संकेतों का पता लगाना संभव

संबंधित समाचार