उन्नाव: छात्रा ने प्रिंसिपल पर लोहे की स्केल से मारने का लगाया आरोप, बीएसए ने किया इंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के मौरावा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लोहे की स्केल से बेरहमी से पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं । वही पिटाई से दोनों हाथों में आई गम्भीर चोट के निशान दिखाते हुए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल …

उन्नाव। जिले के मौरावा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लोहे की स्केल से बेरहमी से पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं । वही पिटाई से दोनों हाथों में आई गम्भीर चोट के निशान दिखाते हुए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया। स्कूल में इस कदर मारपीट का वीडियो देख कर अभिभावकों में भी आक्रोश पनपने लगा। वही जब हमने बीएसए उन्नाव से बात की तो उन्होंने कहा कि आरोप निराधार हैं ऐसी कोई घटना नहीं हुई है बच्चे को सकुशल घर भेजा गया था मारपीट की ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

क्या कहते है जिम्मेदार….
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आता है जिसमें एक छोटी बच्ची के दोनों हाथों में गहरे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं वहीं एक शख्स बच्ची से पूछताछ भी कर रहा है जिसमें बच्ची के द्वारा बताया जा रहा है कि उसके विद्यालय की प्रिंसिपल सुरभी के द्वारा उसे लोहे की स्केल से बेरहमी से पीटा गया है जिसकी वजह से यह निशान आ गए हैं।

वहीं इस पूरे मामले ने बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि यह मामला 10 तारीख का है 9 को छात्रा अपने घर जाना चाह रही थी विद्यालय में नहीं रहना चाहती थी उसको घर जाना था तो वहां के वार्डेन ने 10 तारीख को उनके माता-पिता को बुलाया और बच्चे को सकुशल भेजा तब उसके कोई चोट नही लगी थी और के हाथ में हाथ में निशान या कोई ऐसी चीज नही थी।

जानकारी पर बीएसए और तहसीलदार पुरवा भी मौके पर गए और प्रिंसिपल, वार्डेन समेत हर क्लास के बच्चों को बारी बारी से बुलाकर बयान लिया गया। वहां इस बात की कहीं पुष्टि नहीं हुई कि टीचर या वार्डन द्वारा किसी भी प्रकार से मारा गया है प्रताड़ित किया गया है कोई भी मारपीट की घटना सामने नहीं निकल कर आई। लेकिन सवाल यह है कि जब छात्रा को विद्यालय में प्रिंसिपल ने नहीं मारा तो फिर आखिर छात्रा के हाथ में चोट के निशान कैसे आए।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की टॉपर छात्राओं के साथ डीएम ने किया लंच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज