अयोध्या: पैड़ी के घाटों पर हो रहा पानी का रिसाव, भीग गए दीये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दीपोत्सव पर 23 अक्टूबर की शाम राम की पैड़ी पर 18 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। राम की पैड़ी पर रंग-रोगन, सफाई व अन्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने की तैयारियां अब अंतिम चरण में है, लेकिन घाटों पर कहीं-कहीं पानी का रिसाव होने के कारण पानी लगातार बह रहा …

अयोध्या, अमृत विचार। दीपोत्सव पर 23 अक्टूबर की शाम राम की पैड़ी पर 18 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। राम की पैड़ी पर रंग-रोगन, सफाई व अन्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने की तैयारियां अब अंतिम चरण में है, लेकिन घाटों पर कहीं-कहीं पानी का रिसाव होने के कारण पानी लगातार बह रहा है। घाट पर लगातार हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए उचित प्रबंध न किए गए तो जिला बड़ी समस्या बन सकती है।

राम की पैड़ी पर बने कई घाटों पर हो रहे पानी के रिसाव के कारण घाट पर पानी बह रहा है, जिसके कारण वहां रखे दीये भीग चुके हैं पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से घाट पर बह रहे पानी को रोकने के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किए जा सके हैं। 21 अक्टूबर से राम की पैड़ी पर बने घाटों पर दीये बिछाए जाने का काम भी शुरू हो जाएगा। 23 अक्टूबर को दीयों में तेल व बाती डाली जाएगी और शाम को दीपक जलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-कौशांबी: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई को उतारा मौत घाट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता