बरेली: बच्ची से दुष्कर्म, थाने वालों ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और पास में बनी टायलेट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। बदहवास बेटी को लेकर पिता थाने पहुंचे लेकिन पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और पास में बनी टायलेट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। बदहवास बेटी को लेकर पिता थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे परेशान परिवार ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है।

सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उनकी छह साल की बेटी मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसे गांव का रहने वाला युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। पास की टायलेट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेटी को लेकर उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिवार का कहना है कि पुलिस एक प्रधान के इशारे पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की है।

संबंधित समाचार