काशीपुर: दो माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला गंज पीपलटोला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी प्रेमवती ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 12 अगस्त …
काशीपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला गंज पीपलटोला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी प्रेमवती ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 12 अगस्त की रात करीब 9 बजे उसका पुत्र विकास अपने घर जा रहा था।
टांडा तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसके पुत्र को टक्कर मार दी थी, जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तहरीर कोतवाली काशीपुर में दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एक प्रार्थना पत्र 26 सितंबर को रजिस्टर्ड डाक से एसएसपी रुद्रपुर भेजा गया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
