इटावा: धान का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों ने काटा हंगामा, मंडी के मुख्य गेट को बंद कर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार इटावा भरथना । कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की खरीद का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानोंने आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे किसान यूनियन जिंदाबाद के नारों के बीच हंगामा काटा। इसके बाद मंडी समिति के मुख्य गेट में लोहे की मोटी चैन डाल कर …

अमृत विचार इटावा भरथना । कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की खरीद का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानोंने आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे किसान यूनियन जिंदाबाद के नारों के बीच हंगामा काटा। इसके बाद मंडी समिति के मुख्य गेट में लोहे की मोटी चैन डाल कर गेट बंद कर दिया। गेट के दोनों और खड़े हो कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंडी में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
मंडी समिति के गेट पर किसानों हंगामा और विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी मलोक चन्द मौके पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि मंडी में मौजूद आढ़तिया धान की फसल उचित मूल्य पर नहीं खरीद रहे हैं। जिसको लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है। किसानों ने मांग की कि उन्हें समर्थन मूल्य दिलाया जाए। आढ़तियों ने बताया कि मानक के अनुसार उच्च क्वालिटी का धान को ही समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सकता है। गीला और गन्दा धान होने पर मूल्य में कटौती की जाती है। चौकी प्रभारी ने किसानों को समझा बुझा कर करीब आधे घंटे बाद मंडी गेट खुलवा कर आवागवन बहाल करा दिया। मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। अभी पतला धान मंडी पहुच रहा है। पतले धान की सरकारी खरीद नही हो रही है।

संबंधित समाचार