चित्रकूट: भानु प्रताप ने पीसीएस परीक्षा पास कर नाम किया रोशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। मुख्यालय के मुहल्ले बल्दाऊगंज निवासी भानु प्रताप याज्ञिक ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों के सपने साकार किए हैं। हालांकि वह अभी भी परिणाम से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि वह एसडीएम बनने के लिए अभी पढ़ाई करेंगे। भानु के पिता स्व. सुरेंद्र प्रसाद याज्ञिक एबीएसए थे। परिवार में पांच भाइयों में …

चित्रकूट। मुख्यालय के मुहल्ले बल्दाऊगंज निवासी भानु प्रताप याज्ञिक ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों के सपने साकार किए हैं। हालांकि वह अभी भी परिणाम से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि वह एसडीएम बनने के लिए अभी पढ़ाई करेंगे। भानु के पिता स्व. सुरेंद्र प्रसाद याज्ञिक एबीएसए थे। परिवार में पांच भाइयों में चौथे नंबर के भानु का चयन जीआईसी प्रधानाचार्य पद के लिए हुआ है। वर्तमान में वह जीआईसी मड़ैयन में कार्यरत हैं। भानु ने बताया कि वह पूर्व में दो बार साक्षात्कार दे चुके हैं और तीसरे प्रयास में उनको यह सफलता मिली। भानु के भाई पत्रकार राजकुमार याज्ञिक ने बताया कि भानु अब भी संतुष्ट नहीं हैं। वह एसडीएम पर चयन के लिए अभी भी पढ़ाई करना चाहता है। भानु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मां राजकिशोरी देवी ने कहा कि उनके बेटे ने उनका सपना साकार किया है।

संबंधित समाचार