बरेली: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। खेत पर जा रहे मजदूर काे रास्ते में लगे विद्युत पोल से हाथ लगने से वह पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में …

बरेली,अमृत विचार। खेत पर जा रहे मजदूर काे रास्ते में लगे विद्युत पोल से हाथ लगने से वह पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिरजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: चेकिंग के दौरान टीएसआई पर बुलेट बाइक चढ़ाने की कोशिश, आरोपी फरार

थाना फरीदपुर के गांव करौंदा के रहने वाले 28 वर्षीय उमेंद्र के भाई ने बताया बीती देर रात उसका भाई खेत पर जा रहा थान। घर से कुछ दूरी पर बिजली के पोल उसका हाथ लगने से पोल में उतरे करंट से उसकी मौत हो गई। जब तक परिवार वाले वहां पहुचे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिवार के लोगों का आरोप है की बिजली विभाग की लापरवाही से उमेंद्र की जान गई है। ओमेंद्र खेती कर परिवार का गुजारा करता था। परिवार में उसकी पत्नी सरिता और दो बेटे व एक बेटी है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: सड़कें गड्ढामुक्त करने, दुकानों की सील खोलने पर भिड़े सपा-भाजपा पार्षद

संबंधित समाचार