गोंडा: भरत मिलाप के बाद हुआ राजतिलक, निकाली गई शोभा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज (गोंडा) शिव दयालगंज श्री अवध रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन भरत मिलाप एवं राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महोत्सव के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तों के साथ प्रभु श्रीराम, भैया लक्ष्मण, माता जानकी, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, जामवंत, …

नवाबगंज (गोंडा) शिव दयालगंज श्री अवध रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन भरत मिलाप एवं राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महोत्सव के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तों के साथ प्रभु श्रीराम, भैया लक्ष्मण, माता जानकी, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, जामवंत, अंगद, भगवान भोलेनाथ आदि के सुंदर स्वरूप तैयार कर रामलीला मैदान से अयोध्या सरयू तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ग्राम प्रधान कनकपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान बालापुर रिशु श्रीवास्तव, उमेश प्रताप सिंह, संदीप सिंह सहित दर्जनों विशिष्ट जन उपस्थित रहे। अयोध्या से वापस आकर शोभायात्रा क्षेत्र के प्राचीन एवं सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर कटरा कुटी धाम पर आयोजित हनुमान जयंती के अवसर पर श्री राम महायज्ञ में सम्मिलित हुआ। जहां पर श्री राम कथा के मंच पर कथा व्यास पंडित मिथिला शरण पांडे व पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने सभी स्वरूपों का पूजन अर्चन किया। तथा बारातियों को जलपान भोजन कराया गया। जहां से निकल कर पुनः शोभायात्रा रामलीला मैदान में पहुंची और मंच पर राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। तत्पश्चात प्रभु श्री राम अपनी तीनों माताओं से मिलने जाते हैं। फिर गुरु वशिष्ट के आदेशानुसार भगवान श्री राम का राज्याभिषेक होता है। राज्याभिषेक के अवसर पर मिठाइयां बांटी गई और आतिशबाजी भी हुई। राज्याभिषेक के अवसर पर कटरा कुटी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी चिन्मयानंद महाराज व फैजाबाद मंडल के युवा समाजसेवी विपनेश पांडे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। महंत स्वामी चिन्मयानंद ने गुरु वशिष्ठ की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक किया। मंचन में राम सरवन गुप्ता, लक्ष्मण शुभम गुप्ता, भरत राज गुप्ता, शत्रुघ्न आशीष गुप्ता, वशिष्ठ ओम प्रकाश गुप्ता, हनुमान इंद्रपाल गुप्ता रहे। इस बार के मंचन में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रबंधक इंद्रपाल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश कमलापुरी, महामंत्री गौरी शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष त्रेता नाथ गुप्ता, संगठन मंत्री अमित कुमार राय, अनूप कुमार गुप्ता पॉपुलर, बसंत लाल गुप्ता, गणेश चंद गुप्ता, कपिल नाथ गुप्ता, संचालक विनोद कुमार गुप्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। महोत्सव के समापन अवसर पर समिति के संचालक विनोद कुमार गुप्ता ने सभी सहयोगियों, कलाकारों, पदाधिकारियों, अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार