अयोध्या: फंदे पर लटका मिला विक्षिप्त किशोर का शव
अमृत विचार, रुदौली, अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोलवा गांव में एक दलित परिवार के अनूप कुमार (16) पुत्र रामधीरज का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना शुक्रवार की सुबह हुई। बताया गया कि घर के लोग धान की कटाई करने खेत चले गए। वापस लौटे तो देखा उनके मानसिक विक्षिप्त बेटे का …
अमृत विचार, रुदौली, अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोलवा गांव में एक दलित परिवार के अनूप कुमार (16) पुत्र रामधीरज का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना शुक्रवार की सुबह हुई। बताया गया कि घर के लोग धान की कटाई करने खेत चले गए। वापस लौटे तो देखा उनके मानसिक विक्षिप्त बेटे का शव फंदे पर लटक रहा। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से नीचे उतार दिया। ग्रामीणों से पुलिस को जानकारी भी हुई, लेकिन पुलिस का कहना है कि जब तक थाने पर आकर परिजन सूचना नहीं देंगे, तब तक पुलिस मौके पर नहीं जाती है। उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दर्जनों हस्ताक्षरयुक्त पंचनामा तैयार कर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। पंचनामा में लिखा गया है कि उनका बेटा मानसिक विक्षिप्त था इसलिए वे कार्रवाई नहीं करना चाहते। ऐसे में पोस्टमार्टम बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली के प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर मिश्र ने बताया कि थाने कोई सूचना देने नहीं आया, इसलिए वे घटनास्थल पर नहीं गए
